फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामपुर और स्योहारा से लिए खाद्य, पेय पदार्थ के नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर और स्योहारा से लिए खाद्य, पेय पदार्थ के नमूने
विज्ञापन

बिजनौर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने धामपुर तहसील क्षेत्र में चार प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर विभिन्न खाद्य एवं पेय पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय टीम धामपुर तहसील क्षेत्र के स्योहारा चुंगी स्थित श्री ट्रेडर्स पर पहुंची और दयाल बाग आगरा के तपन एग्रो इंडस्ट्रीयल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित तपन कुकिंग मीडियम (वेजिटेबिल ऑयल) का नमूना लिया। शीला टाकीज चौराहा स्थित शिवम अग्रवाल और यहीं के नेतराम शर्मा के प्रतिष्ठानों से खोआ, स्योहरा के मोहल्ला उस्मान नगर स्थित सुल्तान अहमद की दुकान से ब्रजवासी कुकिंग मीडियम द्वारा निर्मित सरसो के तेल का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला को भेज दिया। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा जेपी सिंह, एचपी सिंह, जितेंद्र कुमार, रामवीर सिंह, कमलेश कुमार, मोहित कुमार, तेजबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें