फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को अपनाएं

विज्ञापन
नजीबाबाद में डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्घांजलि देते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को अपनाएं
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।
मोहल्ला संतोमालन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी विक्रांत चौधरी ने की। विक्रांत चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर विक्रांत चौधरी ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। वे प्रथम राष्ट्रवादी योद्धा थे। सभी युवाओं को उनके बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। श्रद्धांजलि सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मोनू वर्मा, पं. प्रफुल्ल वशिष्ठ, नीरज पाल समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें