मंडावली के फोरलेन क्षेत्र में कोहरे के बीच आवागमन करते वाहन।(स्रोत-संवाद)
बिजनाैर, मंडावली/नजीबाबाद। मौसम में बदलाव के साथ सवेरे मंडावली और आसपास के क्षेत्र में कोहरा छाया रहा। कोहरा छाने से हाईवे पर आवागमन कर रहे वाहन लाइट जलाने पर मजबूर होना पड़ा।
क्षेत्र में वर्षा का प्रकोप थमने के बाद आकाश से तड़के कोहरा उतरने से आवागमन प्रभावित होने लगा है। मंडावली, भागूवाला, नजीबाबाद और आस-पास के क्षेत्र में घने कोहरे से हाईवे यातायात प्रभावित रहा। मंडावली हाईवे पर प्रातः चार बजे से सात बजे तक वाहनों को गति धीमी करने के साथ लाइट जलाने पर मजबूर होना पड़ा। कुछ चालकों को आस-पास के ढाबों पर कुछ समय के लिए वाहन खड़े कर लिए।
मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सवेरे और शाम मौसम ठंडा होने से देर रात लोगों को पंखे, एसी बंद करने पर विपक्ष होना पड़ रहा है।