नजीबाबाद में कोहरे के बीच हाईवे पर लाइट जलाकर गुजरते वाहन।
बिजनौर, नजीबाबाद। शीत का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। घने कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित है।
शीतलहर के चलते नजीबाबाद क्षेत्र में देर रात से आकाश से कोहरा उतरने लगता है। सवेरे तक घना कोहरा छाने से आम दिनचर्या प्रभावित हो रही है। प्रातः करीब नौ बजे तक कोहरा होने के कारण वाहनों की रफ्तार थमी रहती है। मंगलवार को तड़के से ही क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। जिससे रोडवेज बसों सहित बड़े-छोटे वाहनों का संचालन प्रभावित रहा। वाहन चालकों को दिन में ही लाइट जलाने को मजबूर होना पड़ा। कोहरे के चलते नजीबाबाद से गुजरने वाली कई ट्रेनों को फरवरी तक रद्द किया गया है।
उधर, संचालित ट्रेनों में सियालदह एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से दो घंटे विलंब से चली, जिस कारण यात्री हलकान रहे।