नजीबाबाद - समर्थकों के साथ खुशी मनाते नगर पालिका परिषद नजीबाबाद के निर्वाचित अध्यक्ष इंजीनियर म
फोटो - 13एनजेडबी06ए, 06बी
- भाजपा प्रत्याशी नकुल अग्रवाल को करीब 9642 मत से पराजित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। नगर पालिका परिषद नजीबाबाद के अध्यक्ष पद के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी इंजीनियर मौअज्जम ने 17150 मत लेकर जीत हासिल की। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी नकुल अग्रवाल को करीब 9642 मत से पराजित किया।
नगर पालिका परिषद नजीबाबाद अध्यक्ष पद पर इंजीनियर मौअज्जम ने 10 पोस्टल मत सहित 17150 मत हासिल कर चुनाव चिह्न हवाई जहाज के साथ जीत हासिल की। भाजपा के नकुल अग्रवाल को 7508 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी मौअज्जम खां एड. को 5129 मत मिले। सपा के हाजी मो.फैसल को 3749 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी अब्बास अहमद को 297 मत मिले। कांग्रेस की दयावती को 248 मत मिले। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अबरार आलम को 184 मत मिले। बसपा प्रत्याशी महबूब अहमद को 182 मत मिले। शबीना याशमीन को 96 मत और 78 मत नोटा में दिए गए।