फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांगन नदी के उफान से संपर्क मार्ग पर भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांगन नदी के उफान से संपर्क मार्ग पर भरा पानी
विज्ञापन

नजीबाबाद। तहसील के गांव आजमपुर गाजी-झक्काकी मार्ग पर गांगन नदी का पानी भरने से आवागमन ठप है। ग्रामीण ट्रैक्टर और बुग्गी के सहारे आवागमन कर रहे हैं।
महावतपुर से कोटकादर क्षेत्र में जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाली गांगन नदी का जलस्तर किसी भी समय बढ़ जाता है। जलस्तर बढ़ने से आजमपुर गाजी-झक्काकी मार्ग पर दो से तीन फीट पानी भरने से क्षेत्रीय ग्रामीणों का आवागमन ठप हो जाता है। बाइक सवार और पैदल राहगीरों को आवागमन के लिए ट्रैक्टर और बुग्गी का सहारा लेना पड़ता है। इस्सेपुर के पूर्व प्रधान सर्वेश गहलोत, ऋषिपाल, नरेश कुमार, मुनेश कुमार, दिनेश कुमार, सुरेंद्र सिंह ने प्रशासन से संपर्क मार्ग को ऊंचा कराने और पुलिया बनाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें