फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नदियों में बाढ़, गंगा ने पार किया खतरे का निशान

Mon, 14 Aug 2023 11:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में बैराज पर गंगा का बढ़ा जलस्तर।
विज्ञापन
मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर और बदायूं के लिए खास
विज्ञापन

- बिजनौर बैराज पर गंगा का जलस्तर 220.30 मीटर पहुंचा, अभी और बढ़ने की आशंका
- नदियों के किनारे वाले गांवों में अनाउंसमेंट कर सतर्क कर रहा पुलिस प्रशासन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। पहाड़ की बारिश से जिले की नदियों में बाढ़ आ चुकी है। गंगा की धारा ने खतरे के निशान को पार कर दिया है। जलस्तर में अभी और भी इजाफा होने की संभावना है। भयंकर उफान आने पर सायरन बजाते हुए बिजनौर बैराज को फ्री कर दिया गया है और सभी गेट खोल दिए गए हैं। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने जिलेभर के स्कूलों की छुट्टी कर दी है। नदियों के किनारे वाले गांवों में पुलिस-प्रशासन की टीम लगातार लोगों को सतर्क कर रही है।
सोमवार सुबह से ही गंगा में जलस्तर बढ़ने लगा था, दोपहर बाद चार बजे तक बिजनौर बैराज पर जलस्तर खतरे के निशान को पार करते हुए 220.30 मीटर जा पहुंचा। बैराज पर खतरे का निशान 220 मीटर पर है। बता दें कि हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज से सुबह के वक्त तीन लाख 13 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जिसने दोपहर में 12 बजे तक बिजनौर बैराज पर गंगा में उफान ला दिया। जिसके बाद बैराज पर सायरन बजाते हुए सभी गेट खोल दिए गए। उधर, बैराज के आसपास वाले गांवों में एसडीएम सदर और पुलिस टीम ने पहुंचकर लोगों को सतर्क किया। उन्होंने लोगों को गंगा की तरफ नहीं जाने सलाह दी।
विज्ञापन

शाम चार बजे भी हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज से पानी में कोई कमी नहीं आई, बल्कि बढ़ोतरी रही। शाम चार बजे भीमगोड़ा बैराज से तीन लाख 70 हजार क्यूसेक पानी और गंगा में छोड़ा गया है, वहीं करीब तीन लाख 70 हजार क्यूसेक पानी बिजनौर बैराज से छोड़ा जा रहा है। गंगा के साथ-साथ मालन और अन्य सहायक नदियों में भी उफान है।
बाढ़ को लेकर जिलेभर में अलर्ट, एसडीआरएफ तैनात
बाढ़ को लेकर सोमवार सुबह ही जिलेभर के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया था। बाढ़ चौकियों को अलर्ट मोड में रखा गया है। एसडीआरएफ को तैनात कर दिया गया है। पुलिस-प्रशासन लगातार पानी पर नजर रखे हुए है। साथ ही नदियों किनारे बसे गांवों में अनाउसमेंट करते हुए लोगों को आगाह किया जा रहा है।
विज्ञापन


राजारामपुर और चाहड़वाला का संपर्क कटा
गंगा की बाढ़ का पानी भरने से राजारामपुर और चाहड़वाला गांव का जिले से संपर्क कट गया। इन गांवों के रास्तों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। ऐसे में पानी को पार कर इन गांवों में जाना नामुमकिन है। साथ ही नवलपुर समेत अन्य जगहों पर बाढ़ का पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें