फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर-आर्य सुगंध संस्थान के निरीक्षण में मिली खामियां

Tue, 25 Jul 2023 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव जज नीलू मैनवाल ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव जज नीलू मैनवाल ने नजीबाबाद के मुस्सेपुर स्थित आर्य सुगंध संस्थान का निरीक्षण किया। निरीक्षण में नीलू मैनवाल को काफी खामियां मिलीं। आटे में घुन लगा मिला। वहीं साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर सचिव नीलू मैनवाल ने कड़ी नाराजगी जताई।
मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नीलू मैनवाल और बाल कल्याण अधिकारी रूबी गुप्ता ने मुस्सेपुर के आर्य सुगंध संस्थान का निरीक्षण किया। नीलू मैनवाल ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के लिए कानूनी सेवाओं योजना के तहत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान है। सचिव नीलू मैनवाल ने कहा कि निरीक्षण में संस्थान की प्रबंधिका और प्रधानाचार्य अनुपस्थित मिले। वहीं बच्चे भी गंदे कपड़ों में घूमते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जब प्रबंधिका और प्रधानाचार्य से बातचीत की गई तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। कैमरे, कंप्यूटर आदि भी बंद मिले। दिव्यांग बच्चे बिना ट्राइसाइकिल के जमीन पर घिसटते दिखाई दिए। इस संबंध में सचिव नीलू मैनवाल ने आपत्ति जताते हुए कार्रवाई के लिए डीएम और जिला प्रोबेशन अधिकारी, बाल कल्याण समिति को आदेशित किया। साथ ही मामले की जानकारी राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ को भी प्रेषित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें