धामपुर में तिरंगा ज्योतिबा फूले पार्क में स्थापित 101 फिट ऊंचाई पर लहराता तिरंगा।
- फोटो : DHAMPUR
तिरंगा चौक पर लगा दिया गया झंडा
धामपुर। नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को नगीना चौक पर दूसरा तिरंगा झंडा लगवा दिया। अमर उजाला के शनिवार अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था।
नगर पालिका की ओर से करीब साढ़े सात लाख रुपये की लागत से नगीना चौराहा स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले पार्क के अंदर 101 फीट ऊंचे तिरंगे झंडे को स्थापित किया गया है। 22 मार्च को इसका उद्घाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने किया था। तेज हवा के चलने की वजह से झंडा पास से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली लाइन से टकराने से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसे नगर पालिका ने उतरवा दिया था। 12 दिन बाद भी जब झंडा नहीं लगा तो लोगों में आक्रोश फैल गया। अमर उजाला ने अपने शनिवार के अंक में इस मुद्दे को उठाया था। इस खबर के प्रकाशित होने से पालिका प्रशासन हरकत में आ गया। शनिवार को ही पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता व ईओ सुभाष कुमार और सदस्यों ने मिलकर दूसरा झंडा लगवाया। इस दौरान राकेश चौधरी, लवि शर्मा, फरीद डॉन, विनीत कौशिक, पालिका के अधिशासी अधिकारी सुभाष चंद्र, पुष्पेंद्र सक्सेना, जेई सिविल नेपाल सिंह, विजेंद्र सिंह ठेकेदार रहे।