सरकारी विभागों में ध्वजारोहण कर दी सलामी
स्योहारा। सरकारी विभागों में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया गया। थाने में थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ ने ध्वजारोहण किया। नगर पालिका परिषद में पालिकाध्यक्ष अख्तर जलील और अधिशासी अधिकारी एपी पांडे ने, खंड विकास कार्यालय में वीडियो अखिलेश कुमार व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा प्रभारी डॉ खालिद अख्तर ने ध्वजारोहण किया। भाजपा विधायक अशोक राणा ने वाल्मीकि बस्ती में ध्वजारोहण किया। धर्मशाला निर्माण के लिए उन्होंने 51 हजार रुपये दिए। बिरला पब्लिक कन्या इंटर कालेज में प्रबंधक अवध शुगर मिल अधिशासी अध्यक्ष सुखवीर सिंह ने किया। छात्रा शबनम परवीन, रूही, मनीषा, सायेबा, स्वाति, ज्योति और प्रियंका ने देशभक्ति के गीत और नृत्य प्रस्तुत किए। अध्यापिका नील सिंह, संगीता देवी, सरोज शर्मा आदि मौजूद रही। आरएसपी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य योगेश्वर नाथ त्यागी ने ध्वजारोहण किया।