फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - पुलिस पर फायरिंग करने वाले को पांच साल की सजा

Thu, 06 Apr 2023 11:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पुलिस पर फायरिंग करने के पांच साल पुराने मामले में कोर्ट ने अभियुक्त विनीत कुमार को पांच साल दो महीने के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 5000 रुपये अर्थदंड भी लगाया है। साल 2017 के दिसंबर महीने में पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से अवैध हथियार से फायरिंग की गई थी। इस संबंध में थाना हीमपुर दीपा पर रिपोर्ट दर्ज की गई। विवेचना करने के बाद आरोपी विनीत कुमार निवासी बेरखा थाना स्योहारा के खिलाफ आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल किया गया। स्थानीय पुलिस और मॉनिटरिंग सेल की मजबूत पैरवी के चलते जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अभियुक्त विनीत कुमार को पांच साल दो महीने का कारावास और 5000 अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें