फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बुखार से पांच वर्षीय बच्चे की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किरतपुर। अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए बच्चे का शव अस्पताल के बाहर रख कर हंगामा किया। चिकित्सक ने आरोपों को निराधार बताया।

ग्राम राहतपुर निवासी जितेंद्र की पत्नी अपने पांच वर्षीय पुत्र शौर्य के साथ अपने मायके ग्राम चांंडक तुर्क आई थी। मंगलवार की तड़के साढ़े तीन बजे शौर्य को तेज बुखार होने पर उसके नाना पप्पू बच्चे को लेकर नजीबाबाद रोड स्थित अस्पताल में आए। बच्चे को भर्ती कर लिया गया। इलाज के दौरान सुबह आठ बजे बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने बच्चे का शव अस्पताल के बाहर रख कर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप था कि रात्रि साढ़े तीन बजे से सुबह तक कोई चिकित्सक बच्चे को देखने नहींं आया। अस्पताल की लापरवाही के चलते बच्चे की मौत हुई है। उधर, अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि बच्चे को रात्रि में जब परिजन यहां लाए थे, तो उसे बहुत तेज बुखार था। हंगामे की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने भी मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें