फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच को कालागढ़ में होंगे स्वीडन के महाराज व महारानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच को कालागढ़ में होंगे स्वीडन के महाराज व महारानी
विज्ञापन

कालागढ़। स्वीडन के सोलवे महाराज कार्ल गुस्ताव व महारानी सिविया कार्बेट नेशनल पार्क में पांच दिसंबर शाम को पहुंच रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से जारी कार्यक्रम के अनुसार कोटद्वार मार्ग से शाही काफिला पाखरों से होकर जिम कार्बेट जंगल की ओर जाएगा। खुले वाहन से कालागढ़ वन विश्राम गृह पहुंचकर वहां हाई टी का कार्यक्रम है। कालागढ़ से वह रिजोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। उसके बाद जैविविधता पर्यावरण संरक्षण पर प्रस्तुति व विचार विमर्श होगा। वन गूजरों के विस्थापन का भ्रमण होगा। इसके बाद पंतनगर हवाई अड्डे को काफिला रवाना हो जाएगा। थानाध्यक्ष कालागढ़ रियाज अहमद ने बताया कि विभाग से मिले उच्चाधिकारियों के आदेशों पर प्रोटोकाल के दौरान कालागढ़ पुलिस सुरक्षा में तैनात रहेगी। उधर कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल के अनुसार कार्यक्रम मिल गया है। उस पर विभागीय तैयारियां प्रोटोकाल के अनुसार की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें