बिजनौर। बंगाली समाज के गांव बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हैं। ग्रामीण घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रहे हैं। बताया कि हर साल ही बंगाली गांव में बारिश का कहर रहता है।
बिजनौर विधानसभा के गांव रावली से चौधरी चरण सिंह मध्य गंगा बैराज तक बंगाली कालोनी समाज के 12 किलोमीटर के क्षेत्र में लगभग तीस गांव हैं। इसमे बंगला भाषी सनातनी बंगाली समाज के लोगों के पांच गांव हैं, जो बारिश के कहर से सबसे अधिक प्रभावित हैं। इन पांचों गाव में भी नवलपुर बंगाली कॉलोनी में जल का प्रभाव अधिक है। लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर आश्रय ले रहे हैं।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि उनकी समस्या का समाधान कराया जाए। अन्यथा सनातनी बंगाली समाज के लोगों का अस्तित्व आने वाले समय में इस बिजनौर की भूमि से समाप्त होने का खतरा है।