फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सड़क हादसों में गई पांच लोगों की जान

विज्ञापन
धामपुर में  विलाप करते सड़क हादसे में मरे युवक के प​रिजन। संवाद
विज्ञापन
रेहड़, धामपुर, नगीना और कोतवाली देहात क्षेत्र में हुए हादसे, छह लोग घायल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रेहड़/ धामपुर/ नगीना/ कोतवाली देहात। रेहड़, धामपुर, नगीना और कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार को हुए सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

गांव फतेहपुर धारा निवासी महेंद्र सैनी (55) पुत्र डोरीलाल सिंह बृहस्पतिवार की शाम बाइक से मुरादाबाद से घर लौट रहा था। गांव खैराबाद में म्हाड़ी मंदिर के समीप विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने महेंद्र की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दूसरे बाइक सवार शाहिल रजा व मोहम्मद आकिल निवासी छतरी पट्टा और महेंद्र गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल घायलों को पीएचसी कासमपुरगढ़ी में भर्ती कराया। हायर सेंटर जाते समय रास्ते में महेंद्र सैनी की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी कमलेश देवी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


दूसरी घटना में गांव इमरतपुर निवासी अमन चौहान (20) पुत्र मुकेश चौहान बृहस्पतिवार को कार से जसपुर उत्तराखंड से लौट आ रहा था। हाइवे पर मारिया स्कूल के समीप दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिर गई। अमन की मौके पर ही मौत हो गई थी। शुक्रवार को गमगीन माहौल में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

तीसरा हादसा धामपुर क्षेत्र में हुआ। शेरकोट के मोहल्ला कोटड़ा निवासी कलवा सिंह (29) पुत्र राजेश शुक्रवार दोपहर बाइक से जा रहा था। धामपुर में मुरादाबाद मार्ग पर गन्ना समिति के पास रोडवेज बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाल अनुज कुमार तोमर ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया है। चालक और परिचालक घटना के बाद मौके से फरार हो गए। मृतक कलवा की पत्नी की दो साल पहले मृत्यु हो चुकी है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।

चौथा हादसा कोतवाली देहात क्षेत्र में हुआ। नजीबाबाद के मोहल्ला देवेंद्र नगर निवासी अनिल कुमार (35) पुत्र महावीर सिंह अपने साथी जेपी नगर के थाना नौगांव सादात क्षेत्र के गांव विमला नगर निवासी सोमेंद्र के साथ बाइक से नजीबाबाद आ रहे थे। कोतवाली देहात-नहटौर मार्ग पर करौंदा पच्दू के पास उनकी बाइक से दूसरी बाइक टकरा गई। दोनों बाइक पर सवार एक महिला आैर बच्चे सहित पांच लोग घायल हो गए।

घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली देहात लाया गया। चिकित्सक ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। घायल सोमेंद्र व कस्बा नहटौर निवासी फईम और उसकी भाभी रुकइया और बच्चे उवेद को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पांचवां हादसा नगीना में हुआ। शुक्रवार की रात्रि करीब आठ बजे ग्राम कलहेड़ी निवासी 26 वर्षीय सचिन नगीना से बाइक से घर लौट रहा था। नगीना बूंदकी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें