फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पांच और कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पांच और कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में सोवार को पांच और कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके बाद जिले में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4252 हो गई है। इनके साथ में 1504 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। इनमें से अब तक 4094 मरीजों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना को हराया है। जिले में अब तक करीब 58 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 100 हैं। सोमवार को जनपद में कुल पांच नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। इनके साथ में लगभग 1504 की जांच रिपोर्ट नगेटिव आई। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल दो लाख 67 हजार 704 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से कुल दो लाख 66 हजार 109 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से लगभग 4252 लोग कोरोना पॉजिटिव और करीब दो लाख 61 हजार 857 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में लगभग 1595 जांच रिपोर्ट लंबित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें