पांच और मिले कोरोना संक्रमित
बिजनौर। जिले में पांच नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनके साथ ही 947 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। नए मरीजों को शामिल कर जनपद में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4231 हो गई है। इनमें से अब तक 4065 मरीजों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना को हराया है। जिले में अब तक करीब 58 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ा है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 108 हो गए हैं। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि अब तक जिले से कुल दो लाख 63 हजार 375 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से कुल दो लाख 61 हजार 850 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से लगभग 4231 लोग कोरोना पॉजिटिव और करीब दो लाख 57 हजार 619 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में लगभग 1525 जांच रिपोर्ट लंबित हैं।