बिजनौर : हल्दौर के गांव खेड़ा के पास उद्घाटन के दौरान ही टूटी सड़क की जांच करने पहुंचे सिंचाई विभा?
- फोटो : BIJNOR
सड़क की जांच करने पहुंची पांच सदस्य टीम
छाछरी मोड़ (बिजनौर)। शनिवार को पांच सदस्य टीम ने हल्दौर ब्लॉक के गांव खेड़ा अजीजपुरा में नहटौर शाखा पर सिंचाई विभाग द्वारा नहर पटरी पर नवनिर्मित सड़क की गुणवत्ता की जांच की। अधीक्षण अभियंता विवेक सिंह बताया कि सड़क में लगी सामग्री की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने तक सड़क निर्माण कार्य बंद रहेगा। अधीक्षण अभियंता का कहना है कि ग्रामीण लिंक रोड पर 2 सेंटीमीटर माल डाला जाता है। सामग्री की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। लगभग सात किलोमीटर नहर पटरी पर निर्माण कार्य होगा। जिसमें एक करोड़ 16 लाख 38 हजार रुपये की लागत आएगी। जिसमें 700 मीटर सड़क बन चुकी है। यह नहर की पटरी बिजनौर मुरादाबाद हाईवे एवं चांदपुर बदायूं मार्ग को जोड़ती है। अधीक्षण अभियंता की टीम में ईई विकास अग्रवाल, जेई सुरेंद्र सिंह एवं ठेकेदार नंदराम भी मौजूद रहे।