फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिकुंज में आयोजित हुआ पांच कुंडीय यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
शांतिकुंज में आयोजित हुआ पांच कुंडीय यज्ञ
विज्ञापन

नजीबाबाद। पूर्णिमा पर्व और हनुमान जयंती पर गायत्री शक्तिपीठ परिसर में पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ और सुंदर कांड पाठ का आयोजन हुआ।
गायत्री शक्तिपीठ के जोनल कार्यालय में गायत्री साधकों ने सामाजिक दूरी बनाते हुए धार्मिक कार्यक्रम आयोजन किए। व्यवस्थापक डा. दीपक कुमार के नेतृत्व में पूर्णिमा पर्व पर गायत्री शक्तिपीठ में पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विश्व से कोरोना संक्रमण दूर होने, सभी के स्वस्थ और निरोग रहने और सामाजिक समरसता का वातावरण बने रहने की यज्ञ में आहुतियां दीं। व्यवस्थापक डा. दीपक कुमार ने हनुमान जयंती पर चर्चा करते हुए कहा कि परमभक्त हनुमान बल और बुद्धि के लिए जाने जाते हैं। कार्यक्रम में श्याम सक्सेना, रीना, विनायक, कृति, सुमित, स्वाति सहित अनेक गायत्री साधकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें