नजीबाबाद (बिजनौर)। बाल सदन स्कूल की प्रधानाचार्य किरन जौहर से हुई लूट मामले में पुलिस ने पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटे गए मोबाइल, बाइक, तमंचा व नकदी बरामद की है। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपियों में आदर्श नगर निवासी उदयवीर, मुजफ्फरनगर के ग्राम बसेड़ा निवासी आकाश व जमाल उर्फ छोटू, मेरठ के किठौर के मोहल्ला मौसम खानी निवासी शाहबाज व मोहल्ला व्यापारियान निवासी सुहेल को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई 19 हजार 800 रुपये की नकदी, तीन मोबाइल, दो बैग, 315 बोर का तमंचा और चरस बरामद की है।