फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंपी बीमारी से पांच पशुओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लंपी बीमारी से पांच पशुओं की मौत
विज्ञापन

हीमपुर दीपा। गांव टूंगरी जलालपुर हसना और सिकरा औंधा में लंपी रोग की चपेट में आकर पांच पशुओं की मौत हो गई। लगभग चार दर्जन पशु बीमारी की चपेट में है।
गांव टूंगरी में कई दिनों से पशुओं में लंपी रोग फैल रहा है। जिसके चलते धर्मवीर प्रधान की गाय सुरेश का बैल करण सिंह की बछिया की चपेट में आकर मौत हो गई। जबकि गांव सिकरौधा में उपचार के अभाव में बेसहारा बैल ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा जलालपुर हसना में किसान शीशपाल सिंह की बैल की मौत हो गई। वहीं मूला सिंह, यशपाल सिंह, तेजपाल सिंह, दिनेश, रामपाल, ऋषि पाल, दिग्विजय सिंह, जगराम, पीतम सिंह और बाबूराम सहित कई पशुपालकों के लगभग 50 गोवंश लंपी रोग की चपेट में हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से इस ओर ध्यान दिए जाने की मांग की है। पशु चिकित्सा प्रभारी डॉ विपिन राठी हल्दौर तथा डॉक्टर अब्दुल रहीम हीमपुर दीपा ने बताया कि रोग निवारण हेतु गोवंश में टीकाकरण अभियान जारी है। यदि कुछ गोवंश को टीकाकरण नहीं हुआ है। टीम भेजकर टीकाकरण और बीमार गोवंश का चिकित्सा उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें