तालाब में पल रहीं मछलियां अचानक मरीं, हड़कंप
नजीबाबाद/भागूवाला। भागूवाला के एक तालाब में अचानक बड़ी संख्या में मछलियों के मरने से हड़कंप मच गया।
मंडावली थाना क्षेत्र के भागूवाला स्थित मुर्गों वाले तालाब में सुरेश कुमार मछली पालन का काम करते हैं। भागूवाला आबादी के निकट सोमवार को सुबह बड़ी संख्या में मछलियां मरने लगीं। सूचना मिलने पर मछली पालक सुरेश कुमार ने चूना आदि डालकर मछलियों को बचाने का प्रयास किया। लेकिन कुछ ही समय में अधिकांश मछलियां मर गईं। मछली पालक ने तालाब में गैस बनने से मछलियों के मरने की आशंका व्यक्त की। मछली पालक के अनुसार करीब एक लाख रुपये कीमत की मछलियां मरीं।