फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अयोध्या भेजी गई बिजनौर से पहली विशेष बस

Fri, 19 Jan 2024 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। अयोध्या धाम के लिए बृहस्पतिवार को बिजनौर डिपो से पहली विशेष बस भेजी गई। डिपो पर पांच बसें आरक्षित की गई हैं। जिसके चलते रोजाना बसें भेजी जाएंगी। अयोध्या जाने वाले यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन


सरकार ने अयोध्या में रोडवेज बसों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। अयोध्या से बाहर ही बस अड्डे पर यात्रियों को उतारा जाएगा। रोडवेज बसाें के प्रवेश पर रोक लगाने के बाद परिवहन विभाग की तैयारी में फीकी पड़ गई है। बृहस्पतिवार को भेजी गई रोडवेज बसों में 40 यात्री गए। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बिजनौर डिपो से रोजाना गोरखपुर के लिए एक बस भेजी जाती है। जो अयोध्या होकर जा रही है। मगर अब अयोध्या धाम विशेष बस भेजने के लिए यात्रियों को एक दिन पहले सूचना देनी होगी। 40 से अधिक यात्री होने पर ही बस भेजी जाएगी।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज सिंह पंवार ने बताया कि अयोध्या में रोडवेज बसों के प्रवेश पर रोक लगने के बाद व्यवस्था गड़बड़ा गई है। यात्री की अधिक संख्या नहीं होने पर सामान्य रूप से ही बस भेजी गई। अगर यात्री सूचना देते हैं तो बस भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें