नजीबाबाद के मदरसा फैजुल कुरान में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ प्रतियोगिता में भाग लेतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जन जागरूकता अभियान में कला और निबंध प्रतियोगिता में मदरसे के बच्चों ने भाग लिया।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के निर्देश पर समीपुर स्थित मदरसा फैजुल कुरान में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान में कला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। गया। प्रधानाचार्य आफताब आलम, प्रबंधक मो यूसुफ के निर्देशन में 50 से अधिक छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा किया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ निबंध प्रतियोगिता में खुशबू परवीन ने प्रथम, फौजिया परवीन ने द्वितीय और फरहा नाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों ने पोस्टर, स्लोगन और पेंटिंग के माध्यम से भी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान जागरूकता के लिए मन में छिपी अभिव्यक्ति प्रदर्शित की। शिक्षकों ने बेटी बचाव, बेटी पढाओ अभियान में सहयोग करने की सलाह दी। सुभाष, कामिनी, जीनत, फरहीन, मुस्कान, हिना, शादमा, फिरदौस आदि रहे।