फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आसमान से बरस रही आग, झुलसा रहे गर्म हवा के थपेड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो दिन से जिले का अधिकतम तापमान पहुंचा 40 डिग्री सेल्सियस के पार
विज्ञापन

- मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान, आने वाले कुछ दिनों में और अधिक सताएगी गर्मी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में गर्मी का सितम बरकरार है। पिछले कई दिनों से तापमान में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। शनिवा और रविवार को पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार दर्ज किया गया। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही गर्म हवा शरीर को झुलसा रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में लोगों को और अधिक गर्मी सताएगी।

रविवार को भी गर्मी ने लोगों को खूब झुलसाया। गर्मी अधिक होने पर पूरे दिन लोगों का पसीना छूटता रहा। बिना पंखे, कूलर, एसी के लोगों से गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। गर्मी से बचने के लिए लोग थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पी रहे हैं। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। गर्म हवाओं के थपेड़ों ने बाइक सवारों का चेहरा लाल कर दिया। दो दिन से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अगले एक सप्ताह में अभी तापमान में बढ़ोतरी संभव है। अभी गर्मी लोगों को और झुलसाएगी।


जिले में पिछले एक सप्ताह का तापमान
तारीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
12 मई- 37- 23.8

13 मई- 37.6- 24.2
14 मई- 38- 24.6
15 मई- 37.8- 24.7

16 मई- 37.6- 18.8

17 मई- 39.8- 18.8
18 मई- 40.2- 18.8
19 मई 40.8 24.8
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें