फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तम शुगर मिल की स्टाफ बस में लगी आग

विज्ञापन
बिजनौर में जजी चौक पर सार्ट सर्किट से बस में आग लगने के बाद जमा भीड़। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
उत्तम शुगर मिल की स्टाफ बस में लगी आग
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तम ग्रुप के बरकातपुर मिल की स्टाफ को लेने जा रही बस में बुधवार सुबह जजी चौक पर आग लग गई। चालक व हेल्पर बस से कूद गए। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। तक तक बस काफी जल चुकी थी। बुधवार की सुबह बरकातपुर शुगर मिल की बस बिजनौर से स्टाफ को लेने के लिए भेजी गई थी। चालक ब्रह्मपाल बस को लेकर आ रहा था। उसके साथ बस में हेल्पर भी था। जजी चौक पर बस के पहुंचने पर इंजन में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया। चालक व हेल्पर बस से कूद गए। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। अग्नि शमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची व आग पर काबू पाया। आग लगने से बस का काफी हिस्सा जल गया। गनीमत रही कि बस में स्टाफ के लोग नहीं थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें