फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव श्यामीवाला में गन्ने के खेतों में लगी आग, हजारों रुपये का नुकसान

विज्ञापन
नजीबाबाद के गांव श्यामीवाला में गन्ने के खेत में लगी आग। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से गन्ने के खेतों में लगी आग
विज्ञापन

बिजनौर, भागूवाला। क्षेत्र के गांव श्यामीवाला निवासी ओमप्रकाश, सत्यपाल, शिब्बा सिंह के खेतों के ऊपर से जर्जर हाईटेंशन लाइन काफी नीचे होकर गुजर रही है। मंगलवार की सुबह हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी गन्ने की सूखी पत्तियों पर गिरने से खेतों में आग लग गई। खेतों में आग और धुआं उठते देखते ही राकेश, राजकुमार, प्रेमचंद, ऋषिपाल, कृपाल सिंह, जयपाल सिंह, जाकिर ने ट्रैक्टर आदि से आग पर किसी तरह काबू पाया। हादसे में किसान ओमप्रकाश, सत्यपाल व शिब्बा सिंह को करीब दस बीघा गन्ना जल गया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल अजब सिंह ने मौके का मुआयना कर रिपोर्ट तैयार की। आक्रोशित किसानों ने विद्युत निगम कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंडावली पुलिस को तहरीर सौंपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें