चांदपुर क्षेत्र के गांव हीमपुर बुजुर्ग में जैकेट के गोदाम में लगी आग।
- फोटो : BIJNOR
जैकेट के गोदाम में लगी आग
चांदपुर। गांव हीमपुर बुजुर्ग में एक जैकेट के गोदाम में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। फायर बिग्रेड के कर्मचारियों व गांववासियों ने मिलकर आग पर काबू पाया। शॉट सर्किट आग लगने का कारण बताया जा रहा है। थाना क्षेत्र के गांव हीमपुर बुजुर्ग निवासी आजम पुत्र यासीन का जैकेट का गोदाम है। गोदाम में जैकेट का स्टॉक था। रात्रि करीब तीन बजे गोदाम में आग लग गई। आग लगने की सूचना से गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस, गांववासियों व फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक गोदाम में रखा सामान जलकर राख हो गया था। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।