फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: इंदिरा पार्क में आग, आरा मशीन से लाई लकड़ियां जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। इंदिरा पार्क में बुधवार दोपहर करीब चार बजे भीषण आग लग गई। आग पर एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पूरी तरह से काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

खोखराग्राउंड की दिशा से इंदिरा पार्क में पहुंची आग से तालिब की आरा मशीन से लाकर रखी गई लकड़ी का 60 फीसदी हिस्सा जलकर राख हो गया। इसके अलावा पार्क में रखी अन्य लकड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि इसने आधे पार्क को अपनी गिरफ्त में ले लिया। पार्क में लगे हरे बांस के पेड़ों में भी आग लग गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की मौके पर पहुंची। रेंजर महेश गौतम ने बताया कि आग पर नियंत्रण पाने के लिए वन विभाग के कर्मचारी नलकूपों से लगातार पानी का छिड़काव करते रहे। करीब एक घंटे के अथक प्रयासों के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें