फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव मेवाजट में हैंडलूम कारखाने में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मेवाजट में हैंडलूम कारखाने में लगी आग
विज्ञापन

स्योहारा। शॉल बनाने के कारखाने में आग लगने से करीब पांच लाख रुपये के शॉल और ऊन जलकर राख हो गई। कारखाने मालिक को पड़ोसियों ने कारखाने में आग लगने की जानकारी दी। कारखाने मालिक जब मौके पर पहुंचे तब तक जब तक काफ़ी सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन

गांव मेवाजट निवासी मोहम्मद फैसल ने गांव में ही शॉल बनाने का कारखाना लगा रखा है। मंगलवार दोपहर पड़ोस के लोगों ने मोहम्मद फैसल को जानकारी दी कि कारखाने में आग लग गई है। आनन-फानन में फैसल कारखाने पर पहुंचे। जब तक वह वहां पहुंचे तब तक लाखों रुपये के शॉल व अन्य सामान जलकर खाक हो चुका था। गनीमत रही कि आग को काबू पाने के लिए वहां सिलिंडर मौजूद थे। इनसे आग को काबू में किया गया। मोहम्मद फैसल भाई मोहम्मद अनस ने बताया कि कारखाने में लगी आग से पांच लाख रुपये का सामान जलकर राख हो चुका है। कारखाने में लगभग आठ सौ पीस शॉल व कई क्विंटल ऊन जलकर राख हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें