फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े के ढेर में लगाई आग, दिनभर उठता रहा धुआं

विज्ञापन
विज्ञापन
कूड़े के ढेर में लगाई आग, दिनभर उठता रहा धुआं
विज्ञापन

अफजलगढ़। प्रशासन के कूड़ा न जलाने के सख्त निर्देशों का लोगों पर कोई असर नहीं है। गांव रसूलपुर में किसी ने कूड़े में आग लगा दी। दिनभर धुआं उठता रहा।
सोमवार सवेरे किसी ने रसूलपुर गांव के बीच में पड़े कूड़े के ढेर में आग लगा दी। कूड़े में धीरे-धीरे दिनभर आग सुलगती रही और धुआं निकलता रहा। गांव के समीप लोगों ने कूड़े का ढेर लगा रखा है। इसमें प्लास्टिक के गिलास, पन्नी व अन्य कूड़ा पड़ा हुआ है। कूड़े के ढेर में आग लगने से वातावरण दूषित हो रहा है और इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। आए दिन किसी न किसी के द्वारा आग लगाकर कूड़ा जला दिया जाता है और वहां प्लास्टिक आदि जलने से जहरीला धुएं से वातावरण प्रदूषित होता रहता है। इस कारण लोगों को खासकर बुजुर्गों को सांस लेने में परेशानी उठानी पड़ती है व अन्य बीमारियों का सबब बन जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें