फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: वन गुर्जरों के तीन डेरों में लगी आग, सामान और नकदी जली

विज्ञापन
नजीबाबाद-जाफराबाद वन क्षेत्र में वन गुर्जरों के डेरों में लगी आग। (स्रोत-पीड़ित)
विज्ञापन
कौड़िया वन क्षेत्र के आग वन गुर्जरों के डेरों तक पहुंची
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। ग्राम पंचायत मथुरापुर मोर के जाफराबाद क्षेत्र में वन गुर्जरों के डेरों पर आग लगने से तीन परिवारों का जरूरी समान और नगदी जल गई। कई दिनों से कौड़िया वन रेंज में लगी आग की चिंगारी से गुर्जरों के डेरों तक पहुंचने से हादसा हुआ।
विज्ञापन

कौड़िया वन क्षेत्र में लगी आग की चिंगारी वन गुर्जरों के डेरों तक पहुंच गई। मथुरापुर मोर पंचायत के जाफराबाद क्षेत्र में स्थित वन गुर्जर मूसा, नानू और ताज के डेरे पर चिंगारी से आग लगी। आग में तीनों परिवारों का सामान, अनाज और नगदी जल गई। ग्राम प्रधान खुर्शीद अहमद की सूचना पर पहुंच अग्निशमन दल और पीआरवी पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर आस-पास के डेरों में आग लगने से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें