फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गद्दे बनाने की फैक्टरी में आग लगी

Fri, 05 Apr 2024 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव पित्तन औंधा में फोम के गद्दे बनाने की फैक्टरी में लगी आग।
विज्ञापन
बिजनौर, हीमपुर दीपा। पित्तन औंधा उर्फ महदूद गांव में फोम के गद्दे बनाने की फैक्टरी में अचानक आग लगने से करोड़ों रुपये का सामान जल गया। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव पित्तन औंधा उर्फ महदूद में आफताब उर्फ बबलू के घर के पास ही मदीना फोम के नाम से फोम के गद्दे बनाने की फैक्टरी है। वृहस्पतिवार की दोपहर को अचानक फैक्टरी में आग लग गई। आग की लपटों व काले धुएं को देखकर परिवार की महिलाओं ने शोर मचा दिया देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी भारत सोनकर और थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने फैक्टरी के आसपास के घरों का सामान गैस सिलिंडर अलग करा दिए। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड कि दो गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। जब तक फैक्टरी में रखा कच्चा व तैयार माल जलकर राख हो गया था। फैक्टरी की मशीनें जल गईं। मालिक आफताब ने बताया की लगभग दो करोड़ का नुकसान हो गया है, आग के लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जब आग लगी फैक्टही में कोई नहीं था। मजदूरों के अपने घर चले जाने के कारण फैक्टरी बंद थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि आफताब ने बताया कि फैक्टरी में काफी नुकसान हुआ है। लोगों का कहना है कि फैक्टरी मजदूरों के घर जाने के कारण दो दिन पूर्व से बंद थी। फैक्टरी चल रही होती तो बड़ी घटना घट सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें