दीपावली की रात गोदाम समेत दो जगहों पर लगी आग
बिजनौर। एक दवा गोदाम में अचानक लग गई। दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं बैटरी फटने से एक मकान में भी आग लगी और तमाम सामान जलकर खराब हो गया।
बिजनौर के शहर के शंभा बाजार में संजीव सिंघल की आशीष मेडिकल एजेंसी है। जिनका रम्मू के चौराहा के पास ही दो मंजिला मकान में दवा का गोदाम है। यह गोदाम संजीव सिंघल के घर से कुछ ही दूरी पर है। बताया गया कि सोमवार रात करीब 12 बजे गोदाम से धुआं निकलने की सूचना मिली। गोदाम मालिक मौके पर पहुंचे तो आग लगी हुई थी। आग की सूचना पर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आशंका है कि शार्ट सर्किट या जलती हुई आतिशबाजी गिरने से आग लगी है। आग से करीब 20 लाख का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा इंदिरा नगर में कविता चौधरी के घर सोमवार रात बैटरी फटने से मकान में आग लग गई। जिससे घरेलू सामान जलकर खराब हो गया।