चांदपुर के मोहल्ला साहुवान कायस्थान को सैनिटाइज करते फायर ब्रिगेड कर्मचारी।
- फोटो : BIJNOR
फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने किया सैनिटाइजर का छिड़काव
चांदपुर। सीएचसी स्याऊ के प्रभारी डॉ. केपी सिंह ने बताया कि नगर के एक मोहल्ले में करीब पांच दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव मिली युवती का भाई भी संक्रमित पाया गया है। उसे भी इलाज के लिए कोविड अस्पताल भेजा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना की रोकथाम के लिए लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी को भी स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी होती है तो उसे तुरंत चिकित्सक से जांच करा लेनी चाहिए। उधर गांव इस्माइलपुर में कोरोना पॉजिटिव आने से गांव में भय बना हुआ है। रविवार को फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने मोहल्ला साहुवान, कायस्थान आदि में दवाई का छिड़काव किया।