शेरकोट में ब्रश कारखाने में लगी आग।
- फोटो : BIJNOR
ब्रश कारखाने में आग लगने से मची अफरातफरी
शेरकोट(बिजनौर)। एक ब्रश कारखाने में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। मोहल्ले वालों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।
नगर के मोहल्ला शेखान निवासी मुकेश जैन की विल्सन ब्रश ट्रेडर्स के नाम से ब्रश फैक्टरी है। बृहस्पतिवार की शाम लगभग सवा सात बजे अचानक कारखाने में आग लग गई। इससे वहां पर अफरा तफरी मच गई। मोहल्ले के लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए स्वयं ही पानी डालना शुरू कर दिया और इस मामले की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड आग बुुझाने में लगी थी। आग के कारणों और नुकसान का पता नहीं चल पाया।