फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री राहत कोष को भेजी आर्थिक मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री राहत कोष को भेजी आर्थिक मदद
विज्ञापन

नजीबाबाद। कोरोना वायरस को देश से समाप्त करने की जंग में जरूरतमंदों की मदद के लिए नागरिक प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए अंशदान भेज रहे हैं। नजीबाबाद नगर पंचायत तातारपुर लालू की ग्राम प्रधान मीनाक्षी त्यागी ने ग्राम प्रधान को मिलने वाला अपना एक माह का मानदेय प्रधानमंत्री राहत कोष में देने का पत्र एडीओ पंचायत ऋषि कुमार को सौंपा। उन्होंने अन्य प्रधानों से भी स्वैच्छिक मदद भेजने की सलाह दी। उधर, वाल्मीकि समाज की महिला जीवनी देवी ने पेंशन से पांच हजार रुपये की धनराशि का चेक लेखपाल खुशीराम भारती को प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए प्रदान किया। वहीं, अग्रवाल सभा नजीबाबाद के प्रधान राकेश गर्ग ने 11 हजार रुपये का चेक कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए एसडीएम संगीता को सौंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें