फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। नगर व आसपास के क्षेत्र में तेज बारिश होने से तहसील कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में भारी जल भराव हो गया।
विज्ञापन

नगर व आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार वर्षा होने से नगर के तहसील कॉलोनी, मुगलूशाह, मकबरा, सेवाराम, हवेलीतला सहित कई क्षेत्रों के संपर्क मार्गों पर जलभराव हो गया। करीब एक घंटा तक हुई वर्षा से तहसील कॉलोनी और मुगलूशाह क्षेत्र के दर्जनों मकानों में पानी प्रवेश कर गया। वर्षा का जल मकानों में घुसने से घरेलू सामान व अनाज भीग गया। तहसील कॉलोनी में मंदिर के निकट स्थित राजस्व कर्मचारियों के आवासों में पानी भरने और संपर्क मार्ग जलमग्न होने से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कॉलोनी वासियों ने एसडीएम और तहसीलदार से संपर्क कर कॉलोनी की जल निकासी सुचारु कराने की मांग की। उधर, एसडीएम संगीता ने कॉलोनी की जल निकासी सुचारु कराने के लिए नगरपालिका परिषद को तत्काल निर्देश देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें