फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गाड़ी हटाने को लेकर शादी समारोह में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। रविवार शाम को मुरादाबाद रोड स्थित एक फार्म हाउस में शादी समारोह का कार्यक्रम था। इसमे मोहम्मद रिजवान पुत्र मोहम्मद सुलेमान, मोहम्मद आरिफ पुत्र नसरुद्दीन मोहल्ला रहमत नगर कॉलोनी जसपुर से अपने परिवार के साथ शादी में आए हुए थे। लाैटते वक्त पार्किंग में आए तो उनके पीछे किसी और दूसरे व्यक्ति की गाड़ी खड़ी हुई थी। उनके साथ चार पांच लोग भी खड़े थे। आरिफ ने उनसे गाड़ी हटाने को कहा। इस पर गाड़ी हटाने को लेकर दोनों में विवाद खड़ा हो गया। दोनों पक्षों में गाली गलौज और मारपीट शुरू हो गई। इसमें रिजवान व आरिफ घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें