फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: वॉलीबाल मैच में हार-जीत के विवाद मेें दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गाजीपुर-कुम्हेड़ा का मामला, सीओ ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किरतपुर (बिजनौर)। गांव गाजीपुर-कुम्हेड़ा में वाॅलीबाल टूर्नामेंट के दौरान फाइनल मैच में हार-जीत को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों की ओर से हवाई फायरिंग की गई। इससे वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। क्षेत्राधिकारी देश दीपक सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
सोमवार की रात्रि गांव गाजीपुर-कुम्हेड़ा में वाॅलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच गांव मोदीपुर की टीम और गांव गाजीपुर की टीम के बीच खेला जा रहा था। फाइनल मैच में रोमांचक मुकाबला चल रहा था। फाइनल में एक पक्ष ने हार का एहसास होते ही हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा होता हुआ देख दोनों ओर से हवाई फायरिंग शुरू कर दी गई। दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। बिना किसी निर्णय खेल बंद कर दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी देश दीपक सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया कि खेल के बीच हंगामे पर फायरिंग का मामला सामने आया है। फायरिंग करने वाले दो युवकों के नाम प्रकाश में आए हैं। अभी किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें