फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालय खोले जाने का विरोध करने पर की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। काशीराम कॉलोनी में स्थित एक आवाज में धार्मिक संस्था का कार्यालय खोले जाने का विरोध करने पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। फिलहाल पुलिस ने एक दंपती और उसके तीन बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

बिजनौर शहर में बैराज मार्ग स्थित काशीराम आवास विकास कॉलोनी में रहने वाली कविता देवी पत्नी धर्मेंद्र गिरी ने पुलिस को तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सोमवार को काशीराम कॉलोनी में ही रहने वाले सहराब मलिक उर्फ चांद, आरिफ, मुन्ना पुत्रगण शमीम मलिक, शहनाज पत्नी शमीम मलिक व शमीम मलिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि सहराब मलिक ने एक वृद्धा के मकान पर कब्जा कर एक संस्था का कार्यालय खोल लिया है। कॉलोनी के आवास में कार्यालय खोले जाने का उसके पति ने विरोध किया था। इसी के चलते आरोपी पक्ष उसके परिवार से रंजिश रखने लगा।
सोमवार की शाम आरोपी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों, सरियों व धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों ने मारपीट और हमला कर उसके पति पति को लहूलुहान कर दिया। आसपास के लोगों ने धर्मेंद्र गिरी को बमुश्किल बचाया और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने सहराब को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें