फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हिदायतपुर और चौहड़वाला में बुखार का प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कादराबाद। गांव हिदायतपुर व चौहड़वाला में बुखार का प्रकोप हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए शिविर के बावजूद ग्रामीणों को राहत नहीं मिल रही।
विज्ञापन

ग्रामीण जय प्रकाश, मुन्ने सिंह, पूरण सिंह, प्रेम सिंह, सुनील कुमार, विजयपाल आदि का कहना है कि गांव में हर तीसरे घर में बुखार के मरीज हैं। 15 दिन पूर्व एक व्यक्ति की मौत भी गांव में बुखार से हुई। वहीं चिकित्सा विभाग की ओर से लगने वाले शिविर से भी ग्रामीणों को कोई राहत नहीं मिल रही। रोगियों को उपचार के लिए धामपुर, काशीपुर, जसपुर दौड़ना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में डेंगू जैसे जानलेवा बुखार भी फैलने की आशंका है। बाहर इलाज करा रहे कई मरीजों को डेंगू होने की आशंका जताई गई है। ग्राम प्रधान ऋषिपाल सिंह का कहना है कि बुखार के उपचार के लिए शिविर लगवाया गया। वहीं गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया है तथा साफ-सफाई भी दुरुस्त करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें