फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव थंबूवाला में बुखार से मासूम की मौत

Wed, 21 Oct 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बरूकी। क्षेत्र के गांव में बुखार से एक बालक की मौत हो गई। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

क्षेत्र केे गांव थंबूवाला निवासी कविराज के पांच वर्षीय पुत्र वंश को करीब चार दिन पूर्व बुखार आया था। परिजनों ने शुरू में गांव ही उसका उपचार कराया।

हालत में सुुधार न होने पर उसे बरूकी ले गए। वहां से चिकित्सकों ने उसे बिजनौर रेफर कर दिया। वहां सोमवार रात उसकी मौत हो गई।

उधर, सीएमओ डॉ. मनमोहन अग्रवाल का कहना है कि बीमारी के शुरू में लापरवाही बरतने से ही स्थिति गंभीर बन जाती है।

बीमार होने पर विशेषज्ञ चिकित्सकों से ही उपचार कराना चाहिए। वह बुधवार को गांव में टीम भेजकर स्वास्थ्य शिविर लगवाएंगे। अन्य मरीजों का भी उपचार कराया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें