फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में रहा उत्सव का माहौल, निकाली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर में रहा उत्सव का माहौल, निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन

बिजनौर। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर जिले में उत्सव का माहौल बना हुआ है। सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं और अन्य संगठनों की ओर से दिनभर तिरंगा यात्रा निकाले जाने का दौर चलता रहा। शाम ढलने पर रंग बिरंगी रोशनी से सरकारी भवन सराबोर हो गए। खासकर कलक्ट्रेट, पुलिस कार्यालय और विकास भवन को स्वतंत्रता दिवस के स्वागत की तैयारियों में सुंदर तरीके से सजाया गया है।
रविवार को अमृत मैराथन में डीएम उमेश मिश्रा और सीडीओ पूर्ण बोरा ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं विवेक कॉलेज के फार्मेसी विभाग की ओर से नेहरू स्टेडियम से अमृत पद यात्रा निकाली गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि औषधि निरीक्षक उमेश कुमार भारती महाविद्यालय के चेयरमैन अमित गोयल, प्राचार्य डा. सौरभ शर्मा, डा. हितेश शर्मा डा. राजीव चौधरी डा. रिजवान अहमद ने तिरंगे बैलून छोड़कर और हरी झंडी दिखाकर किया गया। डा. विशाल चौहान, डा. संदीप कुमार डा अंकुर आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

उधर कृषि भवन में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर किसानों को सीडीओ पूर्ण बोरा, उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र, जिला कृषि अधिकारी डॉ अवधेश मिश्र आदि ने तिरंगा एवं नींबू का पौधा भेंट किया। वहीं 15 अगस्त 1947 से पूर्व जन्मे रमेश चंद शर्मा निवासी ग्राम तिमरपुर को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बैनर तले झंडा बाइक रैली निकाली गई। सुरेंद्र प्रकाश भटनागर, रितेश भटनागर, शुभम भटनागर, सात्विक भटनागर ,योगेश भटनागर एडवोकेट, मयंक भटनागर, बृज बिहारी सक्सेना आदि मौजूद रहे। अग्रवाल प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ. जीआर गुप्ता, एवं डॉ. नीलम गुप्ता का स्वागत देवेश अग्रवाल एवं सविता अग्रवाल ने किया। घर घर तिरंगा लगाने की अपील की गई। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से प्रांतीय महामंत्री मनोज कुच्छल की अगुवाई और विकास सेतिया के संयोजन एवं बीएस राजपूत के संचालन में तिरंगा रैली निकाली गई। रैली का का शुभारंभ डीएम उमेश मिश्रा और एसपी दिनेश सिंह ने किया।
हल्दौर। नगर की धूलिया महादेव मंदिर संस्थान पर क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओमकुमार, उनकी पत्नी शोभा रानी व जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने तिरंगा यात्रा का संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया। दर्पण रावल, अतुल मारवाड़ी, अनिल सिंह, राजकुमार सिंह, शिवम वर्मा, दीपक कुमार चानू, ग्राम प्रधान नरेश कुमार, केहर सिंह, कल्लन सिंह, परवेंद्र कुमार, ऋषभ रस्तोगी, ममता रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
नगीना। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर गांधी मूर्ति पार्क को नगीना का सेल्फी प्वाइंट बनाया है। एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने सेल्फी ली। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, पालिका के नामित सदस्य अजीत अग्रवाल, शिव शंकर सक्सेना, महावीर सिंह सैनी, सभासद गोपाल शर्मा ने सेल्फी प्वाइंट पर पहुंचकर अपने फोटो खिंचवाई।
अफजलगढ़। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ विधायक कुवंर सुशांत सिंह व पूर्व सासंद कुवंर सर्वेश कुमार ने संयुक्त रूप से तिरंगा लहराकर किया। ब्लाक प्रमुख प्रदीप कुमार बबली, संजीव गहलौत, चेयरपर्सन सलीम अंसारी,अल्प संख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरदार मलकीत सिंह, वसीम अंसारी, आलोक राजपूत, डा. तेजपाल सिंह, सीपी सिंह आदि का सहयोग रहा। पारस पब्लिक स्कूल में तिरंगे की मानव श्रंखला बनाकर देशभक्ति का संदेश दिया। विद्यालय प्रबंधक विपिन कुमार जैन, उपप्रबंधक अगम जैन, प्रधानाचार्य विनय कुमार, अभिषेक कुमार आदि का सहयोग रहा।
हल्दौर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ जितेंद्र कुमार की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर बीपीएम हिमांशु चौधरी, फार्मेसिस्ट कपिल शर्मा, संदीप कुमार, राम तनुज, सुरेंद्र कुमार, संदीप कुमार, महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
नींदडू़। मदरसा अखलाकिया इस्लामिया खादिमुलउलूम के उलमा एवं छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को जागरूक किया। मौलवी शमशीर अहमद, कारी मोहम्मद अय्यूब, मोलवी मोहम्मद फैसल व मोहम्मद असलम आदि शामिल रहे। प्राथमिक विद्यालय मनकुआ के छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। मुख्य अध्यापिका निर्देश कुमारी समेत समस्त स्टॉफ, ग्राम प्रधान के पति ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

झालू। श्री झंडे वाले आश्रम पर योग गुरु मुनेंद्र सिंह की अगुवाई में रैली निकाली। दूसरी रैली झंडे वाले आश्रम से ज्ञानेश्वर सिंह, सुधीर चौधरी, संजीव राणा, शिवम अग्रवाल के नेतृत्व में निकाली गई। वहीं आदर्श ग्राम पंचायत धर्मपुरा के प्रधान शौवीर सिंह व खारी के ग्राम नदीम अहमद, डीपीरओ सतीश कुमार, सचिव मोहित कुमार के नेतृत्व में सूरज सिंह, सचिन कुमार, गौरव, पुष्पेंद्र, सोमेंद्र, महावीर आदि के संग तिरंगा यात्रा निकाली गई।

चांदपुर में तिरंगा यात्रा निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता।- फोटो : BIJNOR

चांदपुर में तिरंगा यात्रा निकालते राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र छात्राएं व शिक्षक।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर के इंदिरा पार्क में तिरंगा यात्रा निकालते सीडीओ,डीएफ व अन्य अधिकारी व कर्मचारी।- फोटो : BIJNOR

धामपुर में तिरंगा यात्रा में गाड़ी में तिरंगे के साथ एसपी दिनेश सिंह।- फोटो : BIJNOR

नगीना में गांधी मूर्ति पर बने सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाते एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें