बिजनौर पुलिस लाइन के सभागार में क्राइम मीटिंग लेते एसपी अजय साहनी।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में एसपी अजय साहनी ने जिले की पुलिस को त्योहारों पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर कहीं कोई फसाद नहीं होने पाए।
पुलिस लाइन में आयोजित अपराध गोष्ठी में एसपी ने कहा कि पुलिस त्योहारों पर पूरी तरह मुस्तैद रहे। संदिग्धों पर नजर रखी जाए। अपराधों पर काबू पाने का काम करें। उन्होंने अपराधों पर काबू न पाने वाले कुछ थाना प्रभारियों की क्लास भी ली तथा उन्हें सुधार करने के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि पुलिस मेहनत से हर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई करे। कहीं कोई समस्या हो तो उन्हें बताए। अपराध गोष्ठी में एसपी के अलावा एसपी सिटी एमएम बेग, एसपी देहात डा.धर्मवीर सिंह समेत सभी सीओ व थाना प्रभारी मौजूद रहे।