रेहड़। अमानगढ़ में विचरण करती मादा बाघिन आजकल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पर्यटक भी वन्य जीवों को करीब से देखकर उत्साहित हैं।
अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में आजकल एक मादा बाघिन अधिकांशत: घूमती दिखाई दे रही है। डीएफओ ज्ञान सिंह ने बताया कि आजकल वन क्षेत्र में मोहिनी एवं रानी पर्यटकों को खूब लुभा रही है। उन्होंने बताया कि हालांकि रानी पर्यटकों को देखकर छुप जाती है, लेकिन मोहिनी वन क्षेत्र में निर्भय होकर घूमती रहती है। कितने ही पर्यटक मोहिनी को बहुत नजदीक से देख चुके हैं। मोहिनी को अक्सर फक्कड़ चौराहा से झिरना तक घूमते देखा जा सकता है। मोहिनी सहित अन्य वन्य जीवों को इतने करीब से देखकर पर्यटक बेहद उत्साहित है। वन्य जीवों को नजदीक से देखने के लिए पर्यटक अमानगढ़ का रुख कर रहे हैं।