फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मोहिउद्दीनपुर में पिंजरे में कैद हुई मादा गुलदार

Tue, 26 Aug 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बढ़ापुर क्षेत्र के गांव मोहिउद्दीनपुर में लगे पिंजरे में कैद मादा गुलदार। स्रोत वन विभाग - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बढ़ापुर। मोहिउद्दीनपुर गांव में पिंजरा लगाने के 15 दिन बाद उसमें एक मादा गुलदार कैद हो गई।
विज्ञापन

नगीना रेंज के वन अधिकारी सोमवार सुबह गुलदार को पिंजरे समेत अपने साथ ले गए। गुलदार के पकड़ में आने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गांव में 10 अगस्त को वन विभाग ने पिंजरा लगाया गया था। 15 दिन तक गुलदार पिंजरे के आसपास घूमती रही लेकिन उसमें नहीं फंसी। रविवार की रात गुलदार पिंजरे में कैद हो गई। गुलदार को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। वन दरोगा धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पिंजरे में कैद गुलदार मादा है। उसे नगीना लाया गया है। वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि गुलदार के संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें