फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बुड़गरी के जंगल में पिंजरे में फंसी मादा गुलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंदक(बिजनौर)। बुड़गरी और शादीपुर के जंगल में दिख रही मादा गुलदार बृहस्पतिवार की रात पिंजरे में फंस गई। गुलदार के फंसने के साथ ही गांव वालों ने राहत की सांस ली।
गांव बुड़गरी, शादीपुर और आसपास के जंगल में पिछले काफी समय से गुलदार देखा जा रहा था। कुछ दिन पहले गुलदार ने गांव से कई बकरियों और भेड़ों को अपना निवाला बनाया था। तब से गांव में गुलदार की दहशत बनी हुई थी। सूचना पर वन विभाग ने 24 जुलाई को पिंजरा लगाया था। बृहस्पतिवार की रात लगभग नौ बजे पिंजरे में मादा गुलदार फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर रात 11 बजे ही सामाजिक वानिकी के दरोगा विकास कुमार टीम के साथ गांव पहुंचे और गुलदार को ले आए। दरोगा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार गुलदार को सामाजिक वानिकी की जालपुर स्थित पौधशाला में रखा गया है, जहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें