फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जैविक चावल ऑनलाइन बेच रहीं महिला किसान सुमन

Tue, 30 Jan 2024 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर कलक्ट्रेट में प्रगतिशील महिला किसान सुमन रानी को सम्मानित करते डीएम अंकित कुमार अग्रवाल।
विज्ञापन
बिजनौर। जिले की महिला किसान सुमन रानी जैविक विधि से धान, बासमती चावल का उत्पादन कर उसे ऑनलाइन बेच रही हैं। उनके उत्कृष्ट कार्य पर उत्तर प्रदेश दिवस पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं अपर मुख्य सचिव डाॅ. देवेश चतुर्वेदी ने महिला किसान सुमन को सम्मानित किया। बिजनौर लौटने पर सोमवार को डीएम अंकित कुमार अग्रवाल व उप कृषि निदेशक गिरीश चंद ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

ग्राम मिरजालीपुर निवासी दीपक कुमार की पत्नी सुमन रानी बासमती चावल उत्पादन, ऑन लाइन विपणन तथा वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन में उत्कृष्ट योगदान पर उन्हें सम्मान मिला है। वह अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हैं। सुमन ने बताया कि बासमती धान-1121 जिसकी औसत उपज तीन क्विंटल प्रति बीघा होती है। वह इस चावल को ऑनलाइन 120 रुपये प्रति किग्रा की दर से चावल बेच रही हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले दो साल से करीब 37 क्विंटल चावल बेच दिया है। इस मौके पर विषय वस्तु विशेषज्ञ हरज्ञान सिंह, योगेंद्र पाल सिंह योगी, प्रगतिशील किसान शरद कुमार आदि उपस्थित रहे।

वर्मी कंपोस्ट बिक रहा ऑनलाइन
प्रगतिशील महिला किसान सुमन रानी ने बताया कि खेती में प्रयोग करने के बाद बचने वाले वर्मी कम्पोस्ट को भी ऑनलाइन बेच रही हैं। वर्मी कम्पोस्ट को 15 रुपये प्रति किग्रा की दर से ऑनलाइन बेचा जा रहा हैं। केचुए की बिक्री भी 475 रुपये प्रति किग्रा की दर से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें