नहीं होगी फीस में वृद्धि : बीएसए
बिजनौर। बीएसए महेश चंद ने बताया कोरोना वायरस के मद्देनजर जनहित और छात्रहित में शासन से आदेशित किया गया है कि उत्तर प्रदेश में संचालित कक्षा एक से आठ तक के सभी बोर्ड के सभी विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में शुल्क वृद्धि नहीं की जाएगी। शैक्षणिक सत्र 2019-20 में नये प्रवेश और प्रत्येक कक्षा में लागू की गई शुल्क संरचना के अनुसार ही शैक्षणिक सत्र 2020-21 में विद्यार्थियों से शुल्क लिया जाएगा। यदि किसी विद्यालय द्वारा पूर्व में ही शुल्क वृद्धि कर बढ़ी हुई दरों से शुल्क छात्रों से लिया गया है तो उसे आगामी महीनों में समायोजित किया जाएगा।